बदायूं, मार्च 14 -- दातागंज/मूसाझाग, हिटी। क्षेत्र के ग्राम काजीखेड़ा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब सांड़ गांव में घूमते-घूमते गांव निवासी अजयपाल यादव के घर में घुस गया और सीढ़ियों से होते हुए छत पर चढ़ गया। छत पर सांड़ को देख परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। काफी देर तक प्रयास करने के बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से सांड़ को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के दौरान गांव में दहशत का माहौल बना रहा।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.