गौरीगंज, अप्रैल 23 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे काजिम अली गांव में तीन वर्षीय मासूम मोहम्मद उजैद की स्कूली बस से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत के बाद दूसरे दिन भी हालात संवेदनशील बने रहे। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। बुधवार की सुबह हुई इस घटना में मोहम्मद जमाल के तीन वर्षीय पुत्र उजैद की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के दादा हजरत उल्ला की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक मोहम्मद फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। यह भी पढ़ें- तीन साल के मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, मौत घटना के पीछे मृतक और आरोपी पक्ष के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आने से गांव में आक्रोश का माहौल बन गया था। स्थिति को नियंत्रित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.