काजल हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने कोर्ट में किया सरेंडर
भागलपुर, जून 13 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया ग्राम स्थित गंगा प्रसाद इलाके में विवाहिता काजल कुमारी की गला घोंटकर हत्या उसके ससुरवालों ने ही की थी। घटना में मृतक काजल के पिता ने अपने दामाद राहुल मंडल समेत ससुरवालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मधुसूदनपुर पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त मृतक काजल के पति राहुल मंडल ने कोर्ट में गुरुवार को सरेंडर कर दिया है। पुलिस अब राहुल को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। बता दें कि इसी घटना में मधुसूदनपुर पुलिस ने तीन दिन पूर्व इस कांड में शामिल अभियुक्त पिंटू मंडल को भतौड़िया गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि आरोपित राहुल मंडल ने कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया है। उसे रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.