काजल हत्याकांड के आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार , जेल
समस्तीपुर, अगस्त 23 -- शिवाजीनगर। हथौड़ी थानांतर्गत बंधार पंचायत के वार्ड 2 निवासी काजल कुमारी हत्याकांड में पुलिस ने दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंधार निवासी स्व. धनपत पासवान के पुत्र जयबीर पासवान और उनकी पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। दोनों को शनिवार की देर रात छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद रविवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार काजल कुमारी की बीते 28 मई को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने हथौड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमे काजल के पति गोविंद कुमार, सास, ससुर सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। शनिवार की रात अपर थानाध्यक्ष मुखराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंधार गांव में छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.