बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- फॉलोअप : काजल हत्याकांड का आरोपित पुलिस की पहुंच से दूर बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को दे रहा चुनौती हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय के पास किराये के कमरे में 27 मार्च को 11वीं की छात्रा काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के करीब एक महीने बाद भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस को चुनौती दे रहा है। यह भी चर्चा है कि आरोपित गुजरात भाग गया है। पुलिस की थ्योरी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का मालूम पड़ रहा है। चर्चा है कि आठवीं कक्षा से ही छात्रा आरोपित के संपर्क में थी। आरोपित नशे का आदी था। छात्रा उसका नशा छुड़वाने के लिए उससे बात नहीं कर रही थी। इससे संबंधित एक चिट्ठी भी बरामद की गयी है। इधर, मासूम बेटी के दाह-संस्कार के बाद उसके रेलवेकर्मी पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.