नई दिल्ली, अगस्त 12 -- रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' में हर नए खुलासे के बाद काजल राघवानी सुर्खियों में आ जा रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने इस राज से पर्दा उठाया था कि कैसे उन्हें अपने स्ट्रगल के दौरान पिता के साथ नहीं होने का दुख होता है। पत्रकार शुभांकर के साथ इसी बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्हें अपनी निजी जिंदगी में बहुत मार खानी पड़ी। काजल राघवानी का नाम भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई साल तक जुड़ा रहा था।साथ करवाचौथ मनाते थे खेसारी माना जाता है कि खेसारी तब काजल के साथ करवाचौथ भी मनाया करते थे। रियलिटी शो पर जब काजल ने एक बार फिर यह बात खुलकर कही तो वह ट्रोल होने लगीं। ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर रिएक्शन दिया है।खेसारी लाल का उड़ाया मजाक काजल राघवानी...