नई दिल्ली, अगस्त 22 -- रियलिटी टीवी शो 'भोजपुरी बवाल' की शुरुआत से ही काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का झगड़ा सुर्खियों में रहा है। जहां एक तरफ काजल राघवानी लगातार ये आरोप लगाती रही हैं कि आम्रपाली ने जान बूझकर उन्हें निरहुआ की फिल्मों से बाहर करवा दिया, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली भी काजल पर झूठ बोलने और बेवजह सुर्खियां बटोरने के लिए गलत आरोप लगाने का दावा करती रही हैं। अब एक ताजा वीडियो में काजल राघवानी अपने ही आरोपों की वजह से बुरी तरह फंसती दिखाई पड़ीं।काजल के सामने आया वो एक्टर जिसको... भोजपुरी बवाल के ताजा प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि काजल राघवानी से जब पत्रकार शुभांकर ने पूछा- क्या सिर्फ हीरो लोग ही हीरोइनों को बाहर करते हैं, या फिर हीरोइन भी हीरोज को बाहर करवा देती हैं? तो इस सवाल के जवाब में काजल ने कहा- हम किसको निकाले हैं? काज...