काजल की गला घोंटकर की गई थी हत्या, पीएम रिपोर्ट से खुलासा
भागलपुर, मई 30 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया गांव स्थित गंगा प्रसाद इलाके में बीते शनिवार रात राहुल कुमार की पत्नी काजल कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना में पुलिस को पहले से शक था कि घटना आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या हो सकती है क्योंकि शव को आरोपित ससुरावालों ने पुलिस के पहुंचने से पहले फंदे से नीचे उतारकर बिछावन पर रख दिया था और फरार हो गए थे। आखिरकार घटना का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक काजल की हत्या गला घोंटकर की गई थी।बता दें कि मृतक काजल के पिता पूरन मंडल ने एसएसपी को लिखित आवेदन देकर अभियुक्त दामाद सहित उसके ससुराल वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का मांग की थी। बेटी की सास और ननद पर उन्होंने गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.