वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल पटेल और आयुषी पाल के शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्टार क्लब ने सोमवार को द्वितीय सुखनंदन पटेल बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में यूथ क्लब को 30-29 से पराजित कर खिताब जीत लिया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। स्टार क्लब की काजल पटेल और आयुषी पाल ने बाएं छोर से आक्रमण की शुरुआत की। वहीं, यूथ क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहा और पायल ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक यूथ क्लब 11-10 से आगे थी। दूसरे हाफ में स्टार क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंशिका प्रजापति और रितिका ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत एक समय स्कोर 24-24 हो गया था। उसके बाद स्टार क्लब की वंशिका प्रजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.