रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नई कार्यकारिणी में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा काजल को अध्यक्ष और एमए द्वितीय सेमेस्टर की कुमकुम मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। टीना दिवाकर को सचिव, कोमल गंगवार को उपसचिव और नितिन पुनेठा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। श्याम सिंह को संगठन मंत्री, संगीता को सांस्कृतिक सचिव और मानसी पाण्डेय को सांस्कृतिक उपसचिव नियुक्त किया गया। अन्य छात्र-छात्राओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। कार्यक्रम विभाग प्रभारी प्रो. सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.