काग्रेसियों ने परीक्षार्थियों को पिलाया शर्बत
आजमगढ़, जून 22 -- आजमगढ़। नीट परीक्षा में शहर आये परीक्षार्थियों को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टाल लगाकर शिब्ली नेशनल कालेज परीक्षा केंद्र पर ठंडा शर्बत पिलाया। शहर अध्यक्ष काजी रियाजुल हसन ने कहा की इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में परीक्षा देने आए छात्रों और दूर-दराज से आए उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव,हरिओम उपाध्याय,अफजल,अमित पांडेय, रतन गुप्ता, अजय पांडेय,राजन यादव, साबिर शेख आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षार्थियो के बीच गुड़,चना व शीतल जल वितरित यह भी पढ़ें- शरबत वितरण करके पहुंचाई छात्रों को राहत यह भी पढ़ें- बड़ी मठिया में नीट परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.