देवरिया, अप्रैल 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कालेज के गेट पर एक महिला को कागज में मिट्टी थमाकर बाइक सवार दो ठगों ने उसके 3.5 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। कागज को खोलने पर उसमें मिट्टी मिलने के बाद महिला को ठगी की जानकारी। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के बसियवां काली मंदिर निवासी सोना देवी मंगलवार को मेडिकल कालेज में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने गईं थी। उन्हे देखने के बाद सोना इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलीं और मेडिकल कालेज के गेट पर स्थित एक चाय की दुकान के पास खड़ी हो गईं, उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हे अपने बातों में उलझा लिया। ठगों ने सोना से अपने जेवरात उतारकर एक पोटली में रखने को कहा, जेवर पोटली में रखने के बाद ठगों ने पोटली बदल कर कागज में मिट्टी रखी दूसरी पोटली सो...