लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया। सुबह से ही बच्चों के चेहरों पर उत्सुकता और आनंद साफ झलक रहा था। रंगों के इस त्योहार को खास बनाने के लिए कक्षा में कई रचनात्मक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगों को कागज़ पर बिखेरते हुए एक मजेदार कलर बर्स्ट गतिविधि में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी छोटी-छोटी हथेलियों से सुंदर और आकर्षक रंग-बिरंगी कलाकृतियां तैयार कीं। हर बच्चे की कला में उनकी मासूमियत और कल्पनाशीलता झलक रही थी। इसके साथ ही नन्हे सितारों ने अपनी प्यारी-प्यारी पिचकारियों से पानी खेलकर होली का असली आनंद उठाया। एक-दूसरे पर हल्के रंग और पानी छिड़कते हुए उनकी खिलखिलाहट से पूरी कक्षा गूंज उठी। वातावरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.