बरेली, मई 25 -- यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा बझेड़ा के छात्र-छात्राओं ने कमाल का प्रदर्शन किया था। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की स्टेट टॉप टेन में स्कूल के पांच-पांच छात्रों के नाम शामिल थे। इस बेहतरीन रिजल्ट को लेकर शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। शिकायतकर्ता ने वीआईपी रोल नंबर लिखे एक कागज के साथ शिकायत दी है। आरोप है कि टॉपर बनाने में खेल हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम ने इस बार सभी को चौंका दिया था। शहर से लेकर देहात तक के तमाम स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए सर्वोदय जनकल्याण स्कूल के बच्चों ने इतिहास रच दिया था। यह भी पढ़ें- कागज पर दर्ज वीआईपी रोल नंबर, बाद में निकले टॉपर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की स्टेट टॉप टेन में स्कूल के पां...