ऊधम सिंह नगर, अप्रैल 6 -- उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से बनी 2 मजारों को ध्वस्त कर दिया। ये मजारें तराई पूर्व वन प्रभाग के बराकोली रेंज में बनाई गई थीं। इन मजारों को हटाने के लिए प्रशासन ने पहले नोटिस जारी कर जरूरी दस्तावेज मांगे थे लेकिन कब्जाधारी कोई वैध सबूत पेश नहीं कर पाए। स्वयं निर्माण नहीं हटाने पर पुलिस और प्रशासन की मदद से बुलडोजर की मदद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वन विभाग ने मलबे को भी मौके से साफ कर दिया है ताकि भविष्य में दोबारा निर्माण ना हो।2 मजारों पर चला बुलडोजर तराई वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) हिमांशु बागड़ी ने बताया कि सोमवार सुबह आरक्षित वन भूमि पर बनी 2 मजारों को बुलडोजर लगाकर जमींदोज कर दिया गया। कब्जाधारियों को जरूरी दस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.