कागज तक ही सीमित है जिला खनन विभाग की सख्ती
गिरडीह, जून 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला खान विभाग की सख्ती कागज तक ही सीमित रह गई है। साठीबाद में संचालित अवैध माइंस के खिलाफ विभाग ने लगातार दो बार प्राथमिकी दर्ज कराई, लेकिन धरातल पर परिणाम शून्य है। अवैध खनन और पत्थर तस्करी का खेल अब भी जारी है। खनन विभाग की इस 'कर्मकांड वाली कार्रवाई' पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि विभाग सिर्फ आई वाश के लिए एफआईआर कर रहा है, जबकि माइंस में धड़ल्ले से विस्फोटक का इस्तेमाल भी हो रहा है।
अवैध खनन का निरीक्षण दो दिन पहले प्रभारी जिला खनन पदाधिकारी ने साठीबाद में माइंस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माइंस बंद पाया गया। इसके बाद चार माइंस संचालकों के खिलाफ बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 105/26 के तहत केस दर्ज कराया गया है। हालांकि विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.