बांदा, मार्च 2 -- नरैनी, संवाददाता। ठगों ने बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे किसान से 29 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। किसान ने थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि ठगों ने 29 हजार के बदले 50 हजार रुपये देने का लालच दिया। बाद में देखा तो गड्डी में ऊपर व नीचे के पांच सौ के नोट ही असली थे। अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी झलेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि 25 फरवरी को वह नरैनी कस्बा स्थित इंडियन बैंक गए थे। यहां बैंक खाते से उन्होंने 29 हजार रुपये निकाले थे। घर जाते समय अतर्रा मार्ग पर हनुमान मंदिर के निकट बाइक सवार दो युवक मिले। दोनों युवकों ने उसे बातों में फंसा लिया। कहा कि 29 हजार रुपये के बदले वे उसे 50 हजार रुपये की गड्डी दे रहे हैं। लालच में आकर ठगों के झांसे में आ गया। पीड़ित ने बताया कि दोनों के मौके से चले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.