मोतिहारी, मई 15 -- मधुबन। मधुबन पुराना बाजार के पास उचक्कों ने एक महिला से 20 हजार रुपए झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला खैरवा नयका टोला ग्राम के संजय सहनी की पत्नी रेखा देवी है। उसने पुलिस को बताया है कि वह एसबीआई की शाखा मधुबन से 20 हजार रुपए की निकासी की। उसके बाद वह अपने घर के लिए निकल गयी। रास्ते में दो उचक्के आए व दो लाख रुपए की बात कह कागज का बंडल थमाकर रूपए झपट कर भाग निकले। वे लोग बैंक की शाखासे पीछा कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- रिटायर्ड शिक्षिका से 20 लाख की ठगी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...