कागज का बंडल थमा महिला से 12 हजार की ठगी
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- देवरियाकोठी। देवरिया चौक स्थित गोलंबर के समीप सोमवार को शातिरों महिला से 12 हजार रुपए की ठगी कर ली। शातिरों ने महिला को कागज का बंडल थमा वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिउटाहां निवासी अपने पति के साथ सोमवार को एसबीआई देवरिया से बारह हजार रुपए की निकासी कर घर जा रही थी। उसके पीछे दो युवक साथ-साथ चलने लगे। देवरिया गोलंबर चौक पहुंचते ही शातिरों ने महिला से बताया कि मेरे पास तीन लाख रुपए का बंडल है। इसे रखिए और जो आपके पास है वो दे दीजिए। इसके बाद 12 हजार लेकर दोनों फरार हो गए। महिला ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस द्वारा सवाल किए जाने से घबराई महिला आवेदन दिए बिना वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.