बगहा, जनवरी 9 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नगर के ओवरब्रिज के समीप बैंक से रुपए निकासी कर घर जा रहे बुजुर्ग से 15 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। घटना बुधवार शाम की है। तीन बदमाशों ने महुअवा मंझरिया के मो. नेजामुद्दीन को कागज का बंडल थमाकर रुपये ठग लिये हैं। मामले में बुजुर्ग ने शिकारपुर थाने में आवेदन सौंपा है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग ठगी के शिकार हुए हैं। बैंक में लगे सीसीटीवी समेत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। बुजुर्ग ने आवेदन में बताया कि मैं नगर के पोखरा चौक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 25 हजार रुपए जमा करा कर लौट रहा था। बैंक के बाहर निकलते ही तीन युवकों ने मुझे रोक लिया। उन्होंने बुजुर्ग 15 हजार रुपये मांगे और रुमाल में बंधा बंडल थमा दिया। बाद में वे नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.