मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- साहेबगंज। आढ़त बाजार के समीप सोमवार को बदमाशों ने एक महिला को कागज कर बंडल थमा कर 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया। मामले को लेकर वैद्यनाथपुर निवासी रीना देवी ने थाना में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी के लिए सेंट्रल बैंक की शाखा से 20 हजार रुपये की निकासी की थी। पैसा निकालने के बाद मुख्य सड़क पर पहुंची, तभी दो युवक पीछा करते आ गए। इस बीच दोनों युवकों ने कहा कि बंडल में तीन लाख रुपए है, इसे रखिए और आपके पास जो रुपए है वह मुझे दे दीजिए। दोनों के बहकावे में आकर बंडल लेकर 20 हजार रुपए दे दिया, जब बंडल खोलकर देखा तो दंग रह गई। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.