गोपालगंज, अप्रैल 9 -- थावे। एक संवाददाता। उचक्कों ने विगत मंगलवार को एक महिला को झांसा देकर 25 हजार रुपए ठग लिए और फरार हो गए। इस संबंध में उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी नूरसाबा खातून ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे वह स्टेट बैंक, थावे से 25 हजार रुपए निकालकर बाहर निकलीं। इस दौरान उच्चकों ने कागज का बंडल थमा कर रुपए उड़ा लिए। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...