बरेली, मार्च 26 -- शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना जिले में अपेक्षित परिणाम देने में नाकाम नजर आ रही है। कागजों में भले ही लक्ष्य के करीब पहुंचने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि आज भी जिले के हजारों परिवार शुद्ध पेयजल के लिए जूझ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हालात ऐसे हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के इंतजाम में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। यही कारण है कि ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने काम में लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश भर में जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों में लेटलतीफी, लापरवाही करने वाले 26 इंजीनियरों पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयां की गई हैं। बरेली के अभियंता रूप चन्द्र को भी निलंबित किया गया है। वर्ष 2021 में शुरू ह...