कागजों में हरियाली, जमीन पर सूखे पौधों से उठे सवाल
हरदोई, जून 3 -- हरदोई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं हरदोई रेलवे स्टेशन की स्थिति रेलवे के पौधारोपण अभियानों की हकीकत बयां करती नजर आ रही है। स्टेशन परिसर में हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद अधिकांश पौधे गायब हो जाते हैं या सूख जाते हैं। इससे अभियान की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। पौधे रोपने के दौरान फोटो खिंचवाकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाती है, लेकिन इसके बाद उनकी देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा की व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.