पूर्णिया, अप्रैल 11 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था के अभाव ने स्वच्छता व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है। नगर में अब तक कचरा निस्तारण के लिए न तो स्थायी और न ही अस्थायी डंपिंग स्थल का चयन किया जा सका है, जिसके कारण प्रतिदिन उत्पन्न होने वाला कचरा मजबूरी में सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत गठन के तीन वर्ष से अधिक समय पूरे होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। सफाई कार्य के दौरान ट्रैक्टर से एकत्र किया गया कचरा भी बहेलिया स्थान से बरहकोना जाने वाली सड़क सहित अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे डंप किया जा रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.