कन्नौज, अप्रैल 20 -- कन्नौज। जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही सरकारी सिंचाई व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। कागजों में सुचारु दिख रही व्यवस्था जमीनी स्तर पर चरमराई हुई है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जिले में स्थापित 303 राजकीय नलकूपों में से कम से कम 8 नलकूप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जबकि कई अन्य आंशिक रूप से ही काम कर पा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार छह नलकूप बिजली संकट के कारण ठप हैं, वहीं दो तकनीकी खराबी से बंद हैं।स्थिति केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी चिंताजनक हैं। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में ठप डेढ़ सौ नलकूप, पशु-पक्षियों को पानी के लाले किसानों का आरोप है कि कई नलकूप महीनों से बंद हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें चालू दिखाया जा रहा है। कहीं ट्रांसफार्मर चोरी हो चुका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.