बरेली, मई 19 -- बिजली निगम की ओर से यूपीपीसीएल व मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में शहर में केवल 30 मिनट ही बिजली कटौती हो रही है। लेकिन रोजाना बिना सूचना के घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। दरअसल बिजली निगम के दस्तावेजों में शहर को भरपूर बिजली मिल रही है और यही रिपोर्ट यूपीपीसीएल के चेयरमैन व मध्यांचल डिस्कॉम के एमडी को नियमित भेजी जा रही है। यह भी पढ़ें- छह दिन बीत जाने के बाद भी पटरी पर नहीं लौटी बिजली आपूर्ति बिजली कटौती की समस्या सोमवार को शहर के हरूनगला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े महेंद्र नगर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति एक माह से हो रही थी। रविवार रात 12 बजे ओवरलोडिंग के कारण ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी फूंक गया। इलाकाई लोगों ने हेल्पडेस्क, विद्युत उपकेंद्र व लाइनमैन...