कागजों में साफ, हकीकत में गंदगी से पटे हैं शहर के नाले
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। नगर पालिका ने शहर के नालों की सफाई कागजों में कुछ भी दर्शा ली हो लेकिन हकीकत में गंदगी से नाले चोक हैं। छोटे बड़े नालों से हर रोज 30 हजार किलो लीटर के आसपास पानी बहता है। बारिश में इन नालों से पानी की मात्रा चार से आठ गुना तक हो जाती है। ऐसे में शहर के नाले जिस तरह से गंदगी में पटे पड़े है उनको देखते हुए लगता है पहली ही बारिश में शहर टापू बन जाएगा। शहर की गालियां सड़कें तालाब नजर आएगी। इसको लेकर लोगों में अभी से चिंता है लेकिन इसके बाद भी पालिका नालों की तलीझाड़ सफाई को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। शहर में 19 छोटे बड़े नाले है इनसे लगभग 30 हजार किलो लीटर पानी हर रोज बहता है। पालिका जलकल जेई देवव्रत ने बताया कि 80 फीसदी नाले साफ कराए जा चुके हैं। लेकिन लोग कचरा नालों में फेंकते हैं इससे दिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.