कागजों में मृत दिखाकर फर्जी वरासत कराने वाले तीन भतीजों पर रिपोर्ट
कानपुर, जून 17 -- सरसौल। नर्वल तहसील में एक माह पहले चाचा को कागजों में मृत दिखाकर फर्जी वरासत के मामले में भतीजों पर मुकदमा दर्ज हो गया। जांच में लेखपाल व कानूनगो भी दोषी पाए गए। नर्वल तहसील के बौसर गांव निवासी किसान राजू सिंह ने अपने भतीजों सौरभ सिंह, रौनक व गौरव के खिलाफ फर्जी वरासत कराने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि, सगे भाई राजू ,गुड्डू व सूर्यभान सिंह को एक लेखपाल ने मृत दिखा जमीन की वरासत तीनों भतीजों के नाम कर दी। जांच के दौरान फर्जी वरासत का मामला उजागर हुआ। यहां तक कि, नायब तहसीलदार की जांच में लेखपाल व कानूनगो दोषी पाए गए। नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है। वहीं, जांच के दौरान शामिल अन्य दोषियों के नाम प्रकाश में आने पर विधिक कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.