कानपुर, जुलाई 28 -- - 2023 से 2025 तक 151 आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाने का लक्ष्य रखा गया था

आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति - कई जगहों पर केवल नींव डालकर ही काम को रोक दिया गया कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 137 आंगनबाड़ी केंद्र कागजों में बन रहे हैं। इनका काम तीन साल बीतने के बावजूद अधूरा है। तीन साल में 62 केंद्रों की नींव तक नहीं रखी गई। इन केंद्रों को ग्राम पंचायतों को बनाना है। दो लाख रुपये का बजट भी जारी किया जा चुका है। बाकी बीवीजीरामजी बजट के अभाव में केंद्र रुके हुए हैं। योजना के अंतर्गत 2023 से लेकर 2025 तक जिले में 151 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया था। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसके लिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायतीराज विभाग और बीवीरामजी के जरिए ...