एटा, मई 21 -- अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरई कल्याणपुर के औचक निरीक्षण में मिली अव्यस्थाओं और लापरवाही के संबंध में एडीओ पंचायत और सचिव के खिलाफ कार्रवाई से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत बरई कल्याणपुर में निरीक्षण के दौरान एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य को सबसे बड़ी गड़बड़ी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बनने वाले आरआरसी सेंटर के निर्माण में मिली। आरआरसी सेंटर का निर्माण कार्य अपूर्ण पड़ा मिला है, जबकि अभिलेखों में इस निर्माण कार्य के लिए आवंटित किया गया पूरा सरकारी बजट पहले ही निकाल लिया गया।सरकारी धन इस तरह निकालने और वित्तीय हेराफेरी को डीपीआरओ ने बेहद गंभीरता से लिया। डीपीआरओ जब पंचायत घर पहुंचे तो वहां चारों तरफ गंदगी और धूल का साम्राज्य मिला। पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर टूटे-फूटे और पूरी तरह अव्यवस्थित प...