औरैया, मई 2 -- बेला, संवाददाता। कस्बा बेला से बिधूना रोड पर वर्ष 2019-20 में बने नाले की आज तक सफाई और मरम्मत न होने से ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नाले से पानी बाहर निकलने के बजाय उल्टा गंदा पानी घरों में भर रहा है। इससे गली-मोहल्लों में दूषित जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद कुमार, शिवकुमार, ओमशंकर, श्याम त्रिपाठी, राजमणि, सर्वेश कुमार, लखन निवास, जितेंद्र पोरवाल और विनीत तिवारी समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब घरों में पानी घुस जाता है और लोगों का रहना मुश्किल हो जाता है। आरोप है कि शिकायत की जांच सहायक विकास अधिकारी नपेंद्र यादव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.