बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर ने शुक्रवार को टीमों को साथ स्कूली बसों की जांच की। अधिकारियों से कहा कि स्कूली वाहनों के फिटनेस को लेकर गंभीरता दिखाएं। कागजों पर नहीं, भौतिक रूप से बसों, टैक्सी आदि की फिटनेस जांचें और कार्रवाई करें।परिवहन उपायुक्त बीते दिनों प्रदेश में घटित दो घटनाओं के दृष्टिगत शुक्रवार को स्कूली बसों की जांच की। सड़क पर दौड़ रहे वाहनों की जांच के साथ उन्होंने कई स्कूलों में पहुंचकर स्कूल प्रबंधन से वार्ता की। स्कूल में खड़ी बसों का निरीक्षण किया। कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करे कि उनके स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों को पूर्ण करते हों और वाहन की फिटनेस वैध हो। मानक विहीन और अनफिट स्कूल वाहनों के विरुद्ध यह चेकिंग निरंतर जारी रहेगी...