सोनभद्र, जून 7 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास कार्यों के दावों के बीच दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम बीड़र स्थित बावन झरिया टोला का संपर्क मार्ग आज भी निर्माण की बाट जोह रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य सड़क से टोला को जोड़ने वाला मार्ग केवल सरकारी अभिलेखों और विभागीय रिपोर्टों में ही मौजूद है, जबकि धरातल पर सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की मांग की।शिकायतकर्ता आकाश साव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से बावन झरिया टोला तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए वर्ष 2023 से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नही...