रायबरेली, अप्रैल 17 -- जगतपुर (रायबरेली)। एक अप्रैल से रायबरेली जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जगतपुर में इसकी कोई आहट नहीं दिखाई दे रही। इसका जीता-जागता उदाहरण जगतपुर स्थित रायबरेली रोड पर आधी सड़क तक लगा कूड़े का ढेर है। जिसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल है, लेकिन पंचायत विभाग के सफाईकर्मियों का इसपर ध्यान नहीं गया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या संचारी रोग नियंत्रण अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है या फिर ये फोटो खिंचवाने तक सीमित रह गया है। इन सवालों के जवाब विभागीय अधिकारियों के पास नहीं है। संचारी रोग के रोकथाम के लिए 1 अप्रैल से संचारी माह मनाया जा रहा है। जिसमें पंचायत विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर गांव की सफाई का ढिंढोरा पीट रहा है। हकीकत में रायबरेली रोड पूरे बोधी गांव को जाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.