मेरठ, जनवरी 4 -- सरधना। कालंद रोड बस्ती में फिर से जलभराव और गंदगी के हालात उत्पन्न हो गए हैं। एक दो दिन बस्ती में नगर पालिका का सफाई अभियान चला। उसके बाद स्थिति फिर से जस की तस हो गई। लोगों की माने तो सफाई अभियान केवल कागजों में चल रहा है। मुख्य मार्ग पर गंदगी व गलियों में जलभराव हो रहा है, जिसके चलते लोग परेशान हैं। लोगों ने पालिका अधिकारियों से नालियों की तली झाड़ सफाई कराने व नालियों में गोबर बहा रहे डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें, कि कालंद रोड नई बस्ती में आबादी के बीच कई डेयरी हैं। डेयरी संचालक नालियों में गोबर बहाते हैं जिसके चलते बस्ती में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। गंदगी तथा जलभरव से परेशान होकर लोगों ने बस्ती से पलायन करने का मन बना लिया था। उन्होंने अपने घरों पर बिकाऊ के पोस्टर भी लगा दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.