सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल कागजों में भले ही ठीक ठाक दिख रही हो। लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर इससे काफी अलग नजर आती है। जिले में कुल 1,30,075 घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,17,000 घरों में नल कनेक्शन दे दिया गया है। यानी टारगेट का लगभग 92 प्रतिशत का काम पुरा हो चुका है। जिले में जलापूर्ति के लिए छोटे-बड़े मिलाकर करीब 5900 से अधिक जल मीनार संचालित या निर्मित बताई जाती हैं। इनमें लगभग 13 बड़े पानी टंकी और 5800 से अधिक मिनी सोलर जल मीनार शामिल हैं। कागजों में इन योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन हकीकत में कई योजनाएं अधूरी या ठप पड़ी हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति यह है कि कई जगह जल मीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.