आजमगढ़, मई 10 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कागजों पर संचालित हो रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। विकास खंड सठियांव क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ और शाहगढ़ पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के समय ताला लटक रहा था। दोनों स्थानों पर दवा के लिए आए मरीजों को लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य केंद्रों पर 1680 मरीजों का हुआ उपचार, बांटी गईं दवाएंसमस्या का विवरण क्षेत्र के लोगों को सामान्य बीमारियों के लिए भी उन्हें जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। एक ओर शासन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इन स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। सठि...