कागजों पर संचारी रोग अभियान, गांव में गंदगी का अंबार
बहराइच, अगस्त 6 -- नालियां बजबजा रहीं, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों में रोष तेजवापुर, संवाददाता। शासन द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाने के दावों के बीच तेजवापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ी के मजरा मैला सरैया में हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है, नालियां बजबजा रही हैं और सड़कों पर गंदा पानी बहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।ग्रामीण अंगनू, सुरेंद्र, बाबूलाल, गुड्डू, गौरव पांडेय और अमर संत ने बताया कि गांव में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। घरों के सामने गंदगी और जलभराव के कारण लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। सफाईकर्मी गांव में सफाई करने नहीं आते, जिससे पूरे गांव की स्थिति बदहाल हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के संचारी रोग अभियान के दावे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.