किशनगंज, अप्रैल 12 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब चार लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क सिर्फ कागजों में ही बनकर रह गई, जबकि धरातल पर उसका कोई अस्तित्व नहीं दिख रहा है। इस खुलासे के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और मामला राजनीतिक रूप से भी तूल पकड़ चुका है। पूर्व नगर मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी ने इस संबंध में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नगर पंचायत में योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी गड़बड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि संबंधित सड़क का निर्माण कार्य कागजों में पूरा दिखाया गया है, लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है, जो सीधे तौर पर सरकारी राशि के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है। इस आरोप पर पहले नगर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.