कन्नौज, जून 18 -- सौरिख,संवाददाता। सौरिख विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैंगवा में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने बिना खड़ंजा का निर्माण कराए ही कागजों में कार्य पूरा दिखाकर सरकारी खजाने से 38 हजार रुपये से अधिक की धनराशि निकाल ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में कथित निर्माण कार्य का कोई अस्तित्व नहीं मिला। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बैंगवा (देवपुर-बैंगवा) में पंचायत भवन के पास खड़ंजा निर्माण के नाम पर 18 मार्च 2026 को राज्य वित्त आयोग मद से 38,004 रुपये का भुगतान ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से किया गया। भुगतान अभिलेखों के अनुसार गौरव ब्रिक फील्ड, सकरावा को 31,200 रुपये तथा सतीश कुमार के खाते में 6,804 रुपये भेजे गए। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश ...