उन्नाव, मार्च 24 -- उन्नाव, संवाददाता बिछिया ब्लॉक की तारगांव ग्राम पंचायत में सरकारी धन का गबन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। प्रधान, सचिव, आरईडी की अवर अभियंता को सरकारी धन की भूख कुछ ऐसी रही कि उन्होंने नियम कायदों को ताक पर रखके एक ही मार्ग का कागजों पर तीन बार निर्माण दिखाकर 4.14 लाख हड़प लिए। मामला सुर्खियों में आया तो जांच हुई और तीनों से वसूली का फरमान जारी किया गया। वहीं इनके भ्रष्टाचार की गहराई को खंगालने के लिए डीएम ने पिछले पांच साल में प्रत्येक साल के तीन बड़े कामों की जांच कराने के लिए टीम भी बनाई।ग्राम पंचायत तारगांव निवासी रामदत्त ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने की शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें ने गांव जाकर स्थलीय स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.