चंदौली, दिसम्बर 6 -- चंदौली, हिटी। शासन के मंशा के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शनिवार को जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान सभी तहसीलों में कुल 261 शिकायती पत्र आए। इसमें मौके पर सिर्फ 20 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर ससमय और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में सीडीओ आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ। इस दौरान कुल 69 प्रार्थना पत्र आए। इसमें मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.