लखनऊ, जनवरी 3 -- कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही आम जनता पर भारी पड़ रही है। फैजुल्लागंज क्षेत्र में अलाव न जलने से नाराज स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि अधिकारी सिर्फ कागजों पर अलाव जलवा रहे हैं, जबकि हकीकत में प्रमुख चौराहों पर लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। क्षेत्र के चारों वार्डों में अलाव की स्थिति जांचने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने दर्जनों लोगों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान मौर्य मार्केट, भूइहारे बाबा मंदिर, जुड़वा मंदिर, टाइल्स फैक्ट्री, फैजुल्लागंज पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.