गंगापार, मई 13 -- बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सेहुड़ा सहित अन्य कई गांवों में चल रहे गेहूं केंद्र कागजों पर चल रहे हैं। किसानों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से सरकारी रेट पर गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं इसके बावजूद कई क्रय केंद्रों पर सीधे खरीद नहीं हो रही है बल्कि बिचौलियों के माध्यम से खरीद कराई जा रही है।किसानों से मिली जानकारी के अनुसार नेफेड द्वारा सेहुंड़ा सहित अन्य विभिन्न गांवों में गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। सेहुड़ा क्रय केंद्र की जानकारी किसानों को नहीं है। आरोप है कि क्षेत्र के किसानों से उनके कागज पर तौल नही हो रही है । फर्जी दस्ता वेज पर खूब खरीदी हो रही है । किसानों ने इसकी शिकायत भी किया है किंतु कोई...