कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विकास के नाम पर ग्राम प्रधान और सचिवों ने मिलकर फर्जीवाड़ा कर दिया। बिधनू ब्लॉक के कड़री चम्पतपुर गांव की प्रधान ने कागजों पर काम दिखाकर पति की फर्म और खुद के खाते में करीब चार लाख रुपये का भुगतान करा लिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की जांच में इसकी पोल खुल गई। इसमें तीन सचिव भी दोषी मिले हैं। सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। गांव निवासी नित्यानंद ने ग्राम प्रधान सपना चतुर्वेदी पर गंभीर आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जांच के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार और आरईएस के अधिशासी अभियंता अनिल पांडेय को जांच सौंपी। टीम ने जांच की तो पता चला कि वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रधान ने हैंडपंप रिबोर, निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.