सिद्धार्थ, नवम्बर 25 -- सिद्धार्थनगर। पुलिस विभाग में कागजों का बोझ कम करने के लिए ई-आफिस का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में मातहतों संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने थानों में नियुक्त ई-आँफिस कार्य देखने वाले पुलिस कर्मियो के साथ जनपद में ई-ऑफिस के संचालन को लेकर बैठक की। ई-ऑफिस प्रणाली एक डिजिटल कार्यप्रणाली है जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कागजी कार्रवाई को कम करना, प्रक्रियाओं को कुशल बनाना और शासन को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाना है। यह एक एकीकृत फ़ाइल और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है जो अधिकारी/कर्मचारी को डिजिटल रूप से फ़ाइलें बनाने, प्रबंधित करने, अनुमोदन करने और इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर के साथ पत्र भेजने की अनुमति देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.