कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अप्रैल में नया शैक्षिक सत्र शुरु होने के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी के आगे अभिभावक बेबस हो रहे हैं। मनमानी फीस और स्कूल या उससे संबद्ध किसी एक दुकान से ही पुस्तकें यूनीफार्म आदि बिकने को लेकर बीएसए ने स्कूलों को चेतावनी जारी करते हुये पत्र तो जारी कर दिया,लेकिन निगरानी और औचक निरीक्षण के अभाव में स्कूलों में मनमानी चल रही है। शिक्षा विभाग के अफसर दफ्तरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिले भर में फैले प्राइवेट स्कूलों के मकड़जाल में अभिभावक उलझ गये हैं। निजी स्कूल प्रवेश के समय मनमानी फीस के साथ ही किताबे, यूनीफार्म से लेकर टाई बेल्ट और सर्दी तक की यूनीफार्म बिक रही है। अभिभावक बच्चे के भविष्य की चिंता में बिना शिकायत करे कर्ज लेकर बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं। जिले भर में निजी स्कूलों की मनमान...