कागजी दावों के बजाय विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति देखें : जीएस प्रियदर्शी
लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बुधवार को जवाहर भवन में मनरेगा कनवर्जेंस के मसले पर अहम बैठक हुई। ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि कागजी दावों के बजाय विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति सुनिश्चित की जाए।आयुक्त ने कहा कि जमीनी स्तर से सीधे डाटा एकत्रित कर आपस में साझा करें। नवाचार करते हुए जनभागीदारी बढ़ाई जाए। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पूरी पारदर्शिता और प्रभावी रूप में लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य के 50 फीसदी तालाबों में फिल्टर चैंबर लगाए गए हैं। इससे जलसंरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं, आपदा प्रबंधन के लिए भी डोर टु डोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.