शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। जिले में ईसीसीई एजुकेटर भर्ती एक बार फिर कागजी प्रक्रिया में फंस गई है। 160 पदों पर भर्ती के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में फाइलें लगातार दौड़ रही हैं, लेकिन अब तक अंतिम स्वीकृति नहीं मिल सकी है। सूत्रों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी फाइल बीएसए कार्यालय में कई स्तरों पर लंबित है, जिसके कारण चयन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आवेदकों का कहना है कि उन्होंने समय पर आवेदन किया, लेकिन बार-बार प्रक्रिया अटकने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। कई अभ्यर्थियों ने जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.